नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की जन शिकायत प्रणाली को अपडेट करने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां की जन शिकायत प्रणाली बेहद आधुनिक होनी चाहिए। आम आदमी की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार एक एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर काम कर रही है। पिछली सरकार की जन शिकायत प्रणाली को असफल बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की आवाज को तुरंत सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करेगी।
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सेवा, समाधान और समर्पण
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 14, 2025
यही है हमारा संकल्प
आज #जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की देवतुल्य जनता की समस्याओं एवं सुझावों को सुना और उसके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #ViksitDelhi pic.twitter.com/l7oHp8EN9F
