मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम मंदसौर में चम्बल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज़ की सवारी की। इस दौरान सीएम ने गीत भी गुनगुनाए और क्रूज़ में बज रहे गीतों का आनंद लेकर सभी के बीच आत्मीय माहौल बना दिया।
चम्बल नदी की निर्मल धाराओं पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने प्रकृति की गोद में समय बिताया। हरियाली से ढके किनारे, वृक्षों की श्रृंखलाएं और पक्षियों का कलरव एक अलौकिक वातावरण प्रस्तुत कर रहे थे। लहरों की मधुर ध्वनि और ठंडी हवाओं के स्पर्श ने इस यात्रा को और भी रोमांचक बना दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बल का नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा। यहां का स्वच्छ जल और प्राकृतिक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी आत्मिक सुकून प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांंधीसागर में चंबल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज की सवारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने गीत भी गुनगुनाए।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 12, 2025
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चंबल का यह नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई… pic.twitter.com/oJRWQEcTAj
