मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में पूजा की, फिर स्वच्छता अभियान में लिया भाग

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के नागरिकों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

Chief Minister Rekha Gupta Offers Prayers at Hanuman Temple, Later Participates in Cleanliness Drive
Chief Minister Rekha Gupta Offers Prayers at Hanuman Temple, Later Participates in Cleanliness Drive

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में सिविक एजेंसियों और सरकार द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है… हमने सभी को एक संदेश दिया है कि दिल्ली में सफाई अभियान को दुरुस्त करने के लिए सबको अब सड़कों पर उतरना होगा… सभी इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर एक बेहतर दिल्ली, सुंदर दिल्ली को सामने लाने का प्रयास करें… मैं समझती हूं कि साफ दिल्ली लोगों का अधिकार है…”

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के नागरिकों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा वातावरण सभी नागरिकों का अधिकार है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale