भोपाल, Independence Day 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।
समारोह में मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण किया और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का संकल्प दोहराने का अवसर बताया।
भारत माता की जय…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता कर तिरंगे को नमन-वंदन किया और इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।#IndependenceDay2025 pic.twitter.com/BKSMelmfex
Live: लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता #IndependenceDay2025 https://t.co/VCVeFJuSQa
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2025
