गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिले में एक दंतैल हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है। आज इस हाथी ने मरवाही वनमंडल और कटघोरा वनमंडल के सीमावर्ती गांव पोखरी डाँड़ और कुम्हारी सानी के जंगल में रामदयाल नामक एक ग्रामीण को पैरों तले कुचल कर मार डाला।
यह वही हाथी है जिसने कल मरवाही वनमंडल में एक अधेड़ व्यक्ति की जान ली थी। इस तरह अकेले घूम रहे इस हाथी ने दो दिनों में दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है।
वन विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कर ग्रामीणों से जंगल न जाने की अपील की है। माना जा रहा है कि पानी और भूख की तलाश में हाथी इंसानी बस्तियों के आसपास विचरण कर रहा है। वन विभाग हाथी को ग्रामीणों से दूर रखने के हर संभव प्रयास कर रहा है।
