यौन शोषण के आरोपों में फंसे बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर पुलिस की जांच लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने बाबा के इंस्टीट्यूट की दोबारा तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इसमें एक सेक्स टॉय, 5 पॉर्न वीडियो की सीडी और वैश्विक नेताओं के साथ फर्जी तस्वीरें शामिल हैं। बरामद फर्जी तस्वीरों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और यूके के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के साथ बाबा नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि फरारी के दौरान बाबा बागेश्वर और अल्मोड़ा में छिपा रहा था। पुलिस की टीमें वहां भी जांच के लिए पहुंची हैं।
इससे पहले बाबा के मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाले सबूत मिले थे। इनमें लड़कियों से की गई अश्लील चैट्स, उन्हें प्रलोभन देने वाली बातचीत और एयरहोस्टेस के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें शामिल हैं। बाबा ने कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट भी अपने फोन में सेव कर रखे थे। जांच एजेंसियां अब डिलीट की गई चैट्स को रिट्रीव करने की कोशिश कर रही हैं।
पुलिस पूछताछ में बाबा गोलमोल जवाब देता रहा और सहयोग नहीं कर रहा था। लेकिन लगातार की जा रही सख्त जांच से बाबा की असलियत परत-दर-परत उजागर हो रही है।
