Budget 2026: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट को बताया विकास और प्रगति को मजबूती देने वाला

Budget 2026: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किसानों के हितों को बजट में खास महत्व देने की बात कही। उन्होंने बताया कि रेल नेटवर्क के विस्तार के तहत सात बड़े हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव है।

MoS Home Nityanand Rai
MoS Home Nityanand Rai

Budget 2026: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट देश की तरक्की और प्रगति को मजबूत करने वाला है। उन्होंने बताया कि सरकार का ध्यान डिफेंस सेक्टर, किसानों की आय, क्रिटिकल मिनरल्स, डेटा सेंटर, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है।

राज्यमंत्री ने कहा कि बजट में मिडिल क्लास, उद्योग, स्टार्टअप और निवेशकों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है, जिससे देश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, परियोजनाओं की गति तेज होगी और समग्र बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

नित्यानंद राय ने किसानों के हितों को बजट में खास महत्व देने की बात कही। उन्होंने बताया कि रेल नेटवर्क के विस्तार के तहत सात बड़े हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच नया हाई-स्पीड कॉरिडोर शामिल है, जो बिहार से होकर गुजरेगा। यह कॉरिडोर पूर्वी भारत को एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

इसके अलावा, पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम विकसित करने की योजना भी इस बजट में शामिल है। नित्यानंद राय ने कहा कि गंगा नदी के किनारे स्थापित यह केंद्र अंतर्देशीय जल मार्गों को मजबूत करेगा, जहाजों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर होगी और लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और देश के विकास को नई दिशा देने वाला है। इसमें गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale