बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां पुणे में सड़क हादसे में घायल, जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां पर जानबूझकर कार चढ़ा दी और फरार हो गया। उन्होंने लिखा, “मेरी मां बहुत दयालु इंसान हैं, इस उम्र में उनके साथ ऐसा होते देख मेरा खून खौल रहा है।”

BJP Spokesperson Shehzad Poonawalla’s Mother Injured in Pune Road Accident
BJP Spokesperson Shehzad Poonawalla’s Mother Injured in Pune Road Accident

Shehzad Poonawalla Mother Injured: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां पुणे में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पूनावाला परिवार ने इस घटना को महज एक दुर्घटना न मानकर जानबूझकर किया गया हमला करार दिया है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां पर जानबूझकर कार चढ़ा दी और फरार हो गया। उन्होंने लिखा, “मेरी मां बहुत दयालु इंसान हैं, इस उम्र में उनके साथ ऐसा होते देख मेरा खून खौल रहा है।” उन्होंने बताया कि उनकी मां की जल्द ही सर्जरी होनी है।

तहसीन पूनावाला ने साझा किया सीसीटीवी फुटेज

शहजाद के भाई और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा किया है। तहसीन के अनुसार, उनकी मां अपने ड्राइवर और सहायक के साथ बाहर गई थीं। जब गाड़ी में गैस भरवाई जा रही थी और वह किनारे खड़ी थीं, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। तहसीन ने भी अंदेशा जताया है कि यह टक्कर जानबूझकर मारी गई है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल और सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने जानकारी दी कि फडणवीस ने शहजाद पूनावाला से फोन पर बात कर उनकी मां का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पुणे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस ने मामले की तहकीकात तेज कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale