बीजापुर: जिले के गलगम और नडपल्ली की पहाड़ियों में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह से ही भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ को 30 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
मुठभेड़ के चलते गलगम, नडपल्ली और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी आईईडी ब्लास्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की खबर है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि आनी बाकी है।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से पानी भी पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों से यह भी खबर मिल रही है कि इलाके में कुछ बड़े नक्सली नेता भी मौजूद हो सकते हैं। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल नक्सलियों को घेरने की कोशिश में जुटे हैं।
