बिहार मतदाता पुनरीक्षण: 35 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटने की संभावना

0.73% मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज पाए गए हैं, जिनकी संख्या लगभग 5 लाख 76 हजार 700 है।

Bihar Voter Revision: Over 3.5 Million Voters Likely to Be Removed from Electoral Rolls
Bihar Voter Revision: Over 3.5 Million Voters Likely to Be Removed from Electoral Rolls

पटना, बिहार: बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मतदाता सूची से लगभग 35 लाख मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में कुल लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं में से, आज शाम 6 बजे तक करीब 6 करोड़ 60 लाख मतदाता गणना फॉर्म (Enumeration Forms) जमा हो चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 83.66% है।

जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके अनुसार नाम कटने की मुख्य वजहें इस प्रकार हैं:

  • 1.59% लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसकी अनुमानित संख्या लगभग 12 लाख 56 हजार 100 है।
  • 2.2% मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर पलायन कर चुके हैं, जिनकी संख्या लगभग 17 लाख 38 हजार है।
  • 0.73% मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज पाए गए हैं, जिनकी संख्या लगभग 5 लाख 76 हजार 700 है।

इन आंकड़ों को जोड़ने पर, अब तक के सर्वेक्षण के हिसाब से लगभग 35 लाख नाम बिहार की मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale