भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में वृद्धि की है। सरकार ने मूल वेतन के तहत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55% कर दिया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों को अब उनके मूल वेतन का 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी को इस वृद्धि के कारण अधिक भुगतान किया जाता है, तो उस अतिरिक्त राशि की संबंधित अधिकारी से वसूली की जाएगी। सरकार का यह कदम आईएएस अधिकारियों को बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करेगा।
