छतरपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना को इस सदी की सबसे निंदनीय घटना बताया है।
बाबा बागेश्वर ने कहा कि आतंकवादियों ने हमला करते समय किसी की जाति, पात या भाषा नहीं पूछी, बल्कि धर्म पूछा। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा हिंदुओं का दुर्भाग्य और क्या होगा। उन्होंने हिंदुओं से जागने का आह्वान करते हुए कहा कि अब ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कौन कहता है कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता। बाबा बागेश्वर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस आतंकी हमले के प्रति लोगों के गुस्से को दर्शाता है।
