फ्लोरिडा/बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाला एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन एक बार फिर टल गया है। LOX (लिक्विड ऑक्सीजन) लीकेज की वजह से यह मिशन आज (11 जून 2025) भी अंतरिक्ष के लिए उड़ान नहीं भर पाएगा।
यह मिशन मूल रूप से 9 जून के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बेहतर मौसम की स्थिति और अंतरिक्ष यान की अंतिम प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए इसे पहले 10 जून, फिर 11 जून 2025 तक के लिए टाल दिया गया था। अब 11 जून को भी तकनीकी खामी के चलते प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया है।
एक्सिओम-4 (एक्स-4) मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से लॉन्च किया जाना है। इस चालक दल में कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट शुभांशु शुक्ला (जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं) और हंगरी के मिशन विशेषज्ञ टिगोर कापू तथा पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की शामिल हैं। यह इसरो और एक्सिओम का एक संयुक्त प्रक्षेपण है।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्स-4 मिशन के अन्य तीन सदस्यों के साथ जब यह मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च होगा, तो यह भारत को वैज्ञानिक, तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक फायदे देगा। यह मिशन न केवल भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती भूमिका को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य के मिशनों जैसे गगनयान और अगले स्पेस स्टेशन की नींव भी रखेगा। इसरो का मानना है कि यह मिशन भारत को एक वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
Launch of Axiom-4 mission to International Space Station:
— ISRO (@isro) June 9, 2025
Due to weather conditions, the launch of Axiom-4 mission for sending Indian Gaganyatri to International Space Station is postponed from 10th June 2025 to 11th June 2025.
The targeted time of launch is 5:30 PM IST on 11th…
