दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा से मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुख्यालय में पूछताछ की। यह पूछताछ तकरीबन 8 घंटे तक चली।
सूत्रों के अनुसार, इस लंबी पूछताछ के दौरान राणा ने कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए। NIA द्वारा अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए राणा का रवैया मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ पूछताछ में NIA की तरह सहयोगात्मक नहीं रहा।
यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि NIA पहले से ही राणा से गहन पूछताछ कर रही है और अब मुंबई क्राइम ब्रांच भी इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। राणा का असहयोग जांच एजेंसियों के लिए चुनौतियों खड़ी कर सकता है, जो 2008 के इस भयावह आतंकी हमले की पूरी साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।
