स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के 17 जांबाज पुलिसकर्मी गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होंगे

निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अक्षय प्रवीर कुमार, आरक्षी राजन कुमार और आरक्षी मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

17 Brave UP Police Officers to be Honored with Gallantry Medals on Independence Day
17 Brave UP Police Officers to be Honored with Gallantry Medals on Independence Day

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 17 पुलिस कर्मियों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इन जांबाज जवानों ने खूंखार अपराधियों से समाज को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दिया है। स्वतंत्रता दिवस की शाम को इन सभी को वीरता के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

गैलेंट्री मेडल पाने वालों में डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसआई दिनेश चंद्र, आरक्षी मनोज कुमार सिंह, डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शाही, एसटीएफ के उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, आरक्षी नीरज कुमार पांडे, उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह, निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह और आरक्षी विनोद कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा, निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अक्षय प्रवीर कुमार, आरक्षी राजन कुमार और आरक्षी मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

17 Brave UP Police Officers to be Honored with Gallantry Medals on Independence Day

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale