यूपी: जौनपुर में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 9 आरोपियों को 4 घंटे में दबोचा

Jaunpur Gang Rape
Jaunpur Gang Rape

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात पांच लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता को इलाज के लिए महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी ने इस घिनौने अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पांच टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर पांच मुख्य आरोपियों और दुष्कर्म में सहयोग करने वाले चार अन्य सह-अभियुक्तों, कुल नौ नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के गंभीर हालत को देखते हुए दुष्कर्मियों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया था और फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल नाबालिग लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

एसपी ग्रामीण ने आगे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सभी अभियुक्त एक बिल्डिंग में इकट्ठा होकर छिपे हुए हैं और भागने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। जब उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, तो अभियुक्तों ने भागने के लिए बिल्डिंग की छत से कूदकर भागने की कोशिश भी की। छत से कूदने के दौरान कुछ अभियुक्तों को चोटें आईं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए सभी नौ किशोरों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी ने पुलिस टीमों की सराहना की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale