नोएडा: नोएडा के थाना 113 क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच शुक्रवार को एक सनसनीखेज मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम जब जोडियक चौराहे के पास नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे।
शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस से घिरते देख बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), करीब ₹25,909 नकद और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है, जिसे चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
घायल कन्हैया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका साथी रोहित पुत्र राकेश, निवासी ग्राम बहादुर नगर, थाना पिसावा, सीतापुर उम्र 22 वर्ष, को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस व चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल व गिरफ्तार तथा दूसरा बदमाश कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 25,909 रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद।
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 27, 2025
बाइट – @ADCPNoida https://t.co/Kd8xbo8qzE pic.twitter.com/YAlINdM3dP
