पानीपत में सीरियल किलर महिला का पर्दाफाश: खूबसूरती के जुनून में 4 मासूमों की हत्या, अपने बेटे को भी मारा

Panipat Serial Killer Woman Exposed: हरियाणा के पानीपत में एक महिला द्वारा चार मासूम बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला पूनम का चेहरा सार्वजनिक कर दिया है।

Panipat Woman Exposed as Serial Killer
Panipat Woman Exposed as Serial Killer

Panipat Serial Killer Woman Exposed: हरियाणा के पानीपत में एक महिला द्वारा चार मासूम बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला पूनम का चेहरा सार्वजनिक कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पूनम ने 2021 से यह सिलसिला शुरू किया था और अपने रिश्तेदारों की बच्चियों के साथ-साथ अपने ही बेटे को भी निशाना बनाया।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 2021 में हुई थी। उस समय पूनम ने विद्धि नाम की बच्ची के चेहरे पर उबलती हुई चाय डाल दी थी। बच्ची बुरी तरह झुलस गई थी, लेकिन बच गई। उस समय विद्धि के पिता ने इसे हादसा मानकर मामला दबा दिया।

आरोपी पूनम ने खुद कबूल किया कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत थी। यही कारण था कि उसने अपने परिवार की बच्चियों और अन्य बच्चों को मार डाला। 2023 में उसने दो हत्याएं कीं, जिनमें उसका खुद का बेटा शुभम भी शामिल था। पूनम ने बताया कि शक से बचने के लिए उसने अपने बेटे को भी मौत के घाट उतारा।

2025 में पूनम ने विद्धि को फिर से निशाना बनाया। इस बार उसने उसे पानी के टब में डुबोकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह हत्या थी।

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूनम स्मार्ट और समझदार है, लेकिन उसकी सोच खतरनाक थी। किसी भी सुंदर बच्ची को देखकर उसका दिमाग प्रभावित हो जाता था। पूछताछ में पूनम ने बताया कि उसे लगता था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए।

पुलिस ने यह भी बताया कि पूनम ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। अब पकड़े जाने के बाद वह अपने किए पर पछतावा जता रही है, लेकिन इस पछतावे से चार मासूमों की जान वापस नहीं आ सकती।

इस मामले ने पूरे हरियाणा को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं कि इतनी खूबसूरत दिखने वाली महिला के अंदर इतनी खतरनाक सोच कैसे पैदा हुई। लोगों ने इस घटना पर अपनी चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale