Mirzapur Double Murder Case: मिर्जापुर जिले से एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहाँ एक दरिंदे ने प्रॉपर्टी के लिए अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला मड़िहान थाना क्षेत्र का है। आयुष गुप्ता (32) और उनकी मां ऊषा गुप्ता (62) रात में घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी ऊषा के सौतेले बेटे राहुल ने वहां पहुँच कर धारदार हथियार से उन दोनों पर हमला कर दिया। दोनों मौके पर ही घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
हत्यार ने सौतेली मां का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर नहर में फेंक दिया। अगले दिन सुबह लोग नहर के पास खून देखकर वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच घर में आयुष गुप्ता का शव मिलने की जानकारी मिली। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ग्राम पटेहरा में एक राहुल नाम के व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई पर धारदार हथियार से वार कर दोनों की मृत्यु कारित कर दिया। अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवही की जा रही है । उक्त के सम्बन्ध में #Addl_SP_Operataion की बाइटः- pic.twitter.com/WfXR0GfBik
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) January 13, 2026
पुलिस पूछताछ में राहुल ने कबूल किया कि उसने प्रॉपर्टी के लिए अपनी मां और भाई की हत्या की। बाद में नहर से सौतेली मां का शव बरामद किया गया और जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
