गुरुग्राम: शहर के एसपीआर रोड पर स्थित सेक्टर 77 में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक युवक दिल्ली का रहने वाला था और उसके शरीर पर 2–3 गोलियों के निशान पाए गए हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई हो सकती है। कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि घटनास्थल पर अधिक संख्या में गोलियां चलाई गई हैं।
गुरुग्राम पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों के फॉरवर्ड रूट को ट्रैक किया जा सके।
