Durgapur gangrape case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है। मामले के दो आरोपी, एसके रियाजुद्दीन और मुख्य आरोपी एसके सफीक, अब सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं। उन्होंने स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है और अपना गुनाह कबूल करने की इजाजत मांगी है। उनका कहना है कि वे अदालत के सामने अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहते हैं।
पुलिस का कहना है कि अगर अदालत दोनों की याचिका मंजूर कर देती है, तो मुकदमे के दौरान उन्हें सरकारी गवाह माना जाएगा। इस केस में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 अक्टूबर की रात दुर्गापुर के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा अपने दोस्त वसीफ अली के साथ बाहर गई थी। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने छात्रा को अगवा किया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों और छात्रा के दोस्त को हिरासत में लिया है। रियाजुद्दीन और सफीक को रविवार को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। दोनों इसी बीच सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए। अब इस मामले पर अदालत में सुनवाई 21 अक्टूबर को हो सकती है।
यह कदम मामले में अहम साबित हो सकता है, क्योंकि आरोपी गवाह बनकर जांच और मुकदमे की प्रक्रिया में सहायक हो सकते हैं।
