कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कटघोरा थाना अंतर्गत एक ग्रामीण इलाके में 14 साल के किशोर ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य किया। बताया जा रहा है कि किशोर ने खेल-खेल में इस घटना को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
