खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में लगातार बढ़ते अपराधों और नशे की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अलर्ट मोड में आ गई है। चोरी, चाकूबाजी और अवैध गतिविधियों से परेशान प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले करीब 100 लोगों को पकड़कर थाने लाया। यहां सभी की परेड कराई गई और नशे के दुष्प्रभावों पर निबंध लिखवाया गया। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई।
इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 25 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि खैरागढ़ को नशामुक्त शहर बनाने की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करें। खैरागढ़ पुलिस की इस पहल ने साफ संकेत दिया है कि अब जिले में नशे, हुड़दंग और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी।
⚫ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर घूमने एवं हल्ला गुल्ला/हुड़दंग करने वाले लगभग 100 लोगों की थाने में कराई गई परेड
— District Police Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai (@KhairagarhP) September 10, 2025
⚫ऐसे लोगों को थाने में दी गई सख्त चेतावनी और नशे के दुष्प्रभावो के संबंध में लिखवाया गया निबंध
