जांजगीर-चांपा: प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से लगाई फांसी, युवक की हुई पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेंद्र केवट की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। वह सोमवार को पिकनिक मनाने जाने के नाम पर घर से निकला था और उसके बाद से लापता था।

Janjgir-Champa: Couple Dies by Suicide, Found Hanged with Single Rope
Janjgir-Champa: Couple Dies by Suicide, Found Hanged with Single Rope

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के धनेली गांव स्थित खाड़ा खोड़ी तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से एक प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पहचान की कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान अमोरा गांव के शैलेंद्र केवट के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेंद्र केवट की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। वह सोमवार को पिकनिक मनाने जाने के नाम पर घर से निकला था और उसके बाद से लापता था।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale