मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रतनपुरी थाना क्षेत्र के केसर होटल के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवतियों और एक युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त उत्तराखंड परिवहन बस को जब्त कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
