Durgapur Gangrape: पश्चिम बर्धमान में एमबीबीएस छात्रा से सामूहिक बलात्कार, कॉलेज परिसर के पास हुई सनसनीखेज वारदात

आसनसोल-दुर्गापुर शहर पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “हमें शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। हमारी टीमें पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

child abuse
child abuse

दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय यह छात्रा शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के साथ खाना खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। लौटते समय कुछ युवकों ने कॉलेज परिसर के नज़दीक छात्रा को निशाना बनाया और सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ खाना खाकर लौट रही थी, तभी 3-4 युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन पास के एक सुनसान इलाके में ले गए। यहाँ युवकों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और घटना के बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आसनसोल-दुर्गापुर शहर पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “हमें शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। हमारी टीमें पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और घटना के रास्तों तथा आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस बीच, ओडिशा से पीड़िता के परिजन भी दुर्गापुर पहुंच गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale