राजस्थान: राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मोबाइल और कपड़ों की दुकानों में चोरी का है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात हजारों की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
यह वारदात देलवाड़ा कस्बे की मुख्य बाजार में हुई, जहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चोर किस तरह से दुकान में घुसकर सामान चुरा रहे हैं। वहीं, देलवाड़ा के गोडवा गांव से भी चोरी की सूचना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने रात में संदिग्ध हलचल देखी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि, वारदातों को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
