दिल्ली: शांग्रीला होटल के क्लब में बाउंसर्स ने युवक और उसकी चचेरी बहन को पीटा, FIR दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायल युवक-युवती को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Delhi: Shangri-La Hotel Club Bouncers Assault Youth and Cousin, FIR Registered
Delhi: Shangri-La Hotel Club Bouncers Assault Youth and Cousin, FIR Registered

नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश शांग्रीला होटल स्थित क्लब में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक 23 वर्षीय युवक विजय मल्होत्रा और उनकी चचेरी बहन शशि जग्गी के साथ कथित रूप से बाउंसर्स ने मारपीट की। यह विवाद क्लब के वॉशरूम में किसी बात को लेकर शुरू हुआ।

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, दो बाउंसर्स ने दोनों को घूंसे और लात मारी, फिर जबरन होटल परिसर से बाहर निकाल दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायल युवक-युवती को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 167/2025 दर्ज कर ली है। यह केस BNS की धाराओं 115(2), 126(2), 351 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच जारी है, और क्लब प्रबंधन व सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale