दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के 6 गुर्गों को दबोचा, हथियार सप्लाई करने वाला सदस्य भी गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और सूत्रों से मिली सूचनाओं का सहारा लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। बरामद सामान में अपराध के समय पहने गए कपड़े और लक्षित दुकान मालिक का विजिटिंग कार्ड भी शामिल था।

Delhi Police Arrest Six Associates of Kala Jathedi Gang, Including Key Arms Supplier
Delhi Police Arrest Six Associates of Kala Jathedi Gang, Including Key Arms Supplier

पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर थाना पुलिस ने जनकपुरी इलाके में एक कारोबारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के तीन सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो स्कूटी और अन्य सामग्री बरामद की है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि इस गिरफ्तारी से काला जठेड़ी गिरोह की कमर तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस को 18 सितंबर को सूचना मिली कि जनकपुरी के एक कारोबारी को धमकियां दी जा रही हैं। इसके आधार पर हरिनगर थाने में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीपी नीरज टोकस की देखरेख और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशु गिरोत्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में सब-इंस्पेक्टर ऋत्विक, हेड कांस्टेबल नीरज दीक्षित, दिनेश, कांस्टेबल पवन और अमित शामिल थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और सूत्रों से मिली सूचनाओं का सहारा लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। बरामद सामान में अपराध के समय पहने गए कपड़े और लक्षित दुकान मालिक का विजिटिंग कार्ड भी शामिल था।

गिरफ्तार आरोपितों में गुरप्रीत सिंह उर्फ अमित चंडोक, गुरप्रीत उर्फ मन्नी और गुरजीत सिंह शामिल हैं। गुरप्रीत सिंह उर्फ अमित चंडोक पर 18 से अधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है, जिनमें झपटमारी, डकैती, हत्या का प्रयास और उगाही जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं, गुरप्रीत उर्फ मन्नी पर चार से अधिक उगाही और हत्या के प्रयास के मामलों में लिप्त होने का आरोप है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale