दिल्ली में गणपति पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

गणपति पंडाल में अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। दीपक नाम के एक युवक ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हमलावर युवक पर वार करके तुरंत मौके से फरार हो गए।

Delhi: Man Stabbed to Death Near Ganpati Pandal, Police Investigate
Delhi: Man Stabbed to Death Near Ganpati Pandal, Police Investigate

दिल्ली में गणेश चतुर्थी के दिन एक हत्या का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में गणपति पंडाल के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बुधवार देर रात राजेंद पार्क इलाके में हुई, जहां गणेश चतुर्थी का उत्सव चल रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक युवक पर अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को चाकू लगने के बाद करीब आधे घंटे तक वह जमीन पर तड़पता रहा। पंडाल में मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गणपति पंडाल में अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। दीपक नाम के एक युवक ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हमलावर युवक पर वार करके तुरंत मौके से फरार हो गए।

थाना मंडावली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले मृतक और हमलावरों के बीच किसी तरह की कहासुनी या झगड़ा हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी इसे दुश्मनी या पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कहां से आए थे और घटना के पीछे असली वजह क्या थी। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale