गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़: 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश भीम महाबहादुर जोरा ढेर

दो अक्टूबर को आरोपी बदमाश ने गुरुग्राम के सेक्टर-49 की पॉश सोसायटी ओर्किड पेटल के विला नंबर 3 में महरौली भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर में अपने साथी युवराज थापा के साथ मिलकर 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Delhi Gurugram Crime Branch Encounter: ₹1 Lakh Reward Criminal Bhim Mahabahadur Jora Killed
Delhi Gurugram Crime Branch Encounter: ₹1 Lakh Reward Criminal Bhim Mahabahadur Jora Killed

गुरुग्राम/नई दिल्ली: गुरुग्राम की सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मंगलवार को एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश भीम महाबहादुर जोरा को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुई, जब भीम जोरा अपने एक साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

क्राइम ब्रांच को खुफिया इनपुट मिला था कि भीम महाबहादुर जोरा इस पार्क में मौजूद है। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे, तो उन्होंने भीम जोरा को उसके एक साथी के साथ सीमेंट के बेंच पर बैठे पाया। पुलिस पार्टी को देखकर अपने पकड़े जाने के डर से भीम जोरा ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। भीम जोरा द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

उन्होंने तुरंत आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए एक हवाई फायर किया, लेकिन भीम जोरा क्राइम ब्रांच की तरफ लगातार फायर करता रहा। पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में आरोपी भीम जोरा को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत घायल अवस्था में एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ का फायदा उठाकर भीम जोरा का साथी हालांकि मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि मृत आरोपी भीम जोरा पुत्र महाबहादुर जोरा मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। वह भारत में डकैती व हत्या के साथ-साथ चोरी की बहुत सी वारदातों को अंजाम दे चुका था।

दो अक्टूबर को आरोपी बदमाश ने गुरुग्राम के सेक्टर-49 की पॉश सोसायटी ओर्किड पेटल के विला नंबर 3 में महरौली भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर में अपने साथी युवराज थापा के साथ मिलकर 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसका साथी युवराज थापा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था।

इसके अलावा, भीम जोरा दिल्ली में एक चोरी की वारदात के दौरान डॉक्टर की हत्या करने में भी वांछित था, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। गुरुग्राम के सिविल लाइंस क्षेत्र में भी चोरी के एक मामले में वह वांछित चल रहा था। 2 अक्टूबर की वारदात के बाद से ही गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर 43 की टीम आरोपी भीम जोरा की तलाश मे लगी थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale