दिल्ली: नजफगढ़ में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव

नजफगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।

Suicide
Suicide

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के नजफगढ़ के नगली इलाके में रविवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का और लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इसको लेकर उनके परिवारों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जो कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

नजफगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और दोनों की मौत फांसी (हैंगिंग) से हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale