दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 6 स्कूलों में मिला संदिग्ध ई-मेल

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया।

Bomb Threat to Delhi Schools: Six Institutions Receive Suspicious Email
Bomb Threat to Delhi Schools: Six Institutions Receive Suspicious Email

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार, 21 अगस्त को एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शहर के अलग-अलग हिस्सों के छह स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल मिले, जिनमें परिसर में विस्फोटक लगाने की बात कही गई थी। इस खबर से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्रों को घर भेजना शुरू कर दिया। द्वारका सेक्टर-5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और प्रसाद नगर के कुछ अन्य स्कूलों को भी यह संदेश मिला है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस फिलहाल ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale