बिलासपुर में रिवर व्यू रोड पर दो गुटों के बीच हिंसक मारपीट, चार युवक हिरासत में

Bilaspur Brawl: Two Gangs Clash on River View Road; Four Arrested
Bilaspur Brawl: Two Gangs Clash on River View Road; Four Arrested

बिलासपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को रिवर व्यू रोड पर दो गुटों के युवकों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते और एक युवक को उठाकर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल एक नाबालिग समेत चार युवकों को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नागेश बंजारे अपने मित्रों के साथ घूम रहे थे। इसी दौरान रिवर व्यू रोड के पास लाला राजक और संदीप कश्यप मोटरसाइकिल से आए और कथित तौर पर अश्लील गालियाँ देने लगे। इससे नागेश बंजारे और उनके साथी (एक नाबालिग) के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

  • लाला राजक की शिकायत पर: नागेश बंजारे और एक नाबालिग के खिलाफ अपराध क्रमांक 1265/25 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2) और 3(5) शामिल हैं।
  • सार्थी खरे की रिपोर्ट पर: लाला राजक और संदीप कश्यप के खिलाफ भी समान धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों नाबालिगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। मारपीट में युवकों को पैरों में चोटें आई हैं, जिनका उपचार और चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale