बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नई नवेली दुल्हन ने रोमांस के बहाने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट डाला। युवक की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ उसके प्राइवेट पार्ट में 8 टांके आए हैं।
यह मामला जिले के सीमला कला गांव का है। चार महीने पहले ही चाँदवीर की शादी तनु नाम की युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन चाँदवीर ने अपनी पत्नी को फोन पर किसी से बात करते हुए देखा, जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
देर शाम जब चाँदवीर घर लौटा, तो उसने पत्नी से प्यार भरी बातें कीं और रोमांस का ऑफर दिया। बिस्तर पर पहुँचने के बाद, गुस्से में आई पत्नी ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी अपने पति को नपुंसक बनाकर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
