भानुप्रतापपुर: पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

Bhanupratappur Crime: Husband Arrested for Burning Wife Alive
Bhanupratappur Crime: Husband Arrested for Burning Wife Alive

भानुप्रतापपुर: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। यह सनसनीखेज मामला कोरर थाना क्षेत्र के ऊपर तोनका गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति छेरकुराम मतलाम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर छेरकुराम ने अपनी पत्नी से घर के अंदर जाकर सोने के लिए कहा। जब पत्नी ने अंदर जाने से इनकार कर दिया, तो नाराज पति ने उस पर धान का पैरा (सूखी घास) डाला और उसमें आग लगा दी।

आग लगने से पत्नी बुरी तरह झुलस गई और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने तत्काल कोरर थाना प्रभारी को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी पति छेरकुराम मतलाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale