Gold Silver Price Today November 24, 2025: सोने-चांदी के दाम में एक हफ्ते में बड़ी गिरावट, जानें आज का रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में तेज उछाल देखने को मिला था और दोनों धातुओं ने नए-नए रिकॉर्ड बनाए थे। हालांकि दिवाली के बाद से इनके दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोना-चांदी 8,300 रुपये तक टूट गए हैं।

Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)
Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में तेज उछाल देखने को मिला था और दोनों धातुओं ने नए-नए रिकॉर्ड बनाए थे। हालांकि दिवाली के बाद से इनके दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोना-चांदी 8,300 रुपये तक टूट गए हैं। खासतौर से चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 नवंबर 2025 को सोने का भाव 1,600 रुपये से ज्यादा टूटकर लगभग 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी 8,200 रुपये से अधिक की गिरावट के बाद करीब 1,51,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमेक्स पर सोना 4,080 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव (1 ग्राम)

शहर24K आज का भाव22K आज का भाव18K आज का भाव
चेन्नई₹12,687₹11,629₹9,699
मुंबई₹12,583₹11,534₹9,437
दिल्ली₹12,598₹11,549₹9,452
कोलकाता₹12,583₹11,534₹9,437
बेंगलुरु₹12,583₹11,534₹9,437
हैदराबाद₹12,583₹11,534₹9,437
केरल₹12,583₹11,534₹9,437
पुणे₹12,583₹11,534₹9,437
वडोदरा₹12,588₹11,539₹9,442
अहमदाबाद₹12,588₹11,539₹9,442

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के आज के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹1,719₹17,190₹1,71,900
मुंबई₹1,639₹16,390₹1,63,900
दिल्ली₹1,639₹16,390₹1,63,900
कोलकाता₹1,639₹16,390₹1,63,900
बेंगलुरु₹1,639₹16,390₹1,63,900
हैदराबाद₹1,719₹17,190₹1,71,900
केरल₹1,719₹17,190₹1,71,900
पुणे₹1,639₹16,390₹1,63,900
वडोदरा₹1,639₹16,390₹1,63,900
अहमदाबाद₹1,639₹16,390₹1,63,900

एक हफ्ते में बड़ी गिरावट

IBJA के अनुसार पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोना 1,24,794 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1,23,146 रुपये रह गया है यानी 1,648 रुपये की गिरावट।
22 कैरेट सोने में 2,500 रुपये की गिरावट के बाद भाव 1,12,802 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
18 कैरेट सोना भी करीब 1,200 रुपये टूटा है और अब 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
चांदी भी 8,238 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,59,367 रुपये से घटकर 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गई है।

क्यों कम हो रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

  • वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी
  • अमेरिकी सरकार द्वारा कुछ वस्तुओं पर टैरिफ घटाना
  • अमेरिका में ब्याज दर कटौती की कम संभावना

इन कारणों से कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला है।

आगे क्या रहेगा रुझान?

जानकारों के अनुसार डॉलर की मजबूती और रुपये की कमजोरी के चलते घरेलू बाजार में गिरावट सीमित रही है।
अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा मजबूत आने से ब्याज दर कटौती की उम्मीद कम हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना अभी 1.20 लाख से 1.24 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale