Gold Silver Price Today November 19, 2025: सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट, चेक करें अपने शहर का ताज़ा रेट

Gold Silver Price Today November 19, 2025: देश में सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold Silver Price Today November 19, 2025: देश में सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह चांदी भी सस्ती हुई है और इसका भाव गिरकर 1,53,706 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि दिल्ली के बाजार में सोना टूटकर 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना दबाव में है और 4,042.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

शुद्धता के आधार पर सोने-चांदी के आज के भाव (IBJA)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह का भाव
सोना 24 कैरेट₹1,22,180 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,11,917 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹91,635 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,53,706 प्रति किलोग्राम

IBJA के ताजा रेट के अनुसार आज 24 कैरेट सोना 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,11,917 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 91,635 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,53,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई है।

प्रमुख भारतीय शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹12,436₹11,399₹9,509
मुंबई₹12,365₹11,334₹9,273
दिल्ली₹12,380₹11,349₹9,290
कोलकाता₹12,365₹11,334₹9,273
बैंगलोर₹12,365₹11,334₹9,273
हैदराबाद₹12,365₹11,334₹9,273
केरल₹12,365₹11,334₹9,273
पुणे₹12,365₹11,334₹9,273
वडोदरा₹12,370₹11,339₹9,280
अहमदाबाद₹12,370₹11,339₹9,280

भारतीय प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में चांदी का भाव एक समान रहा है।

चांदी के मामले में चेन्नई में 1 किलो चांदी का भाव 1,73,000 रुपये रहा, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह लगभग 1,61,900 रुपये प्रति किलो के आस-पास रहा। हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमतें कुछ अधिक रहीं।

आज भारतीय प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹1,730₹17,300₹1,73,000
मुंबई₹₹1,619₹16,190₹1,61,900
दिल्ली₹1,619₹16,190₹1,61,900
कोलकाता₹1,619₹16,190₹1,61,900
बैंगलोर₹1,619₹16,190₹1,61,900
हैदराबाद₹1,699₹16,990₹1,69,900
केरल₹1,699₹16,990₹1,69,900
पुणे₹1,619₹16,190₹1,61,900
वडोदरा₹1,619₹16,190₹1,61,900
अहमदाबाद₹1,619₹16,190₹1,61,900

पिछले दिन का बाजार हाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹3,900 टूटकर ₹1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत ₹3,900 गिरकर ₹1,25,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रही। चांदी की कीमतों पर भी दबाव रहा और यह ₹7,800 गिरकर ₹1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोने में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही और यह मामूली नुकसान के साथ $4,042.32 प्रति औंस रह गया। पिछले चार सत्रों में, कीमती धातु 12 नवंबर के $4,195.14 प्रति औंस से $152.82 या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है। हाजिर चांदी में तीन दिन की गिरावट का थम गया और यह 0.57 प्रतिशत बढ़कर $50.49 प्रति औंस पर पहुँच गई।

वायदा बाजार (MCX) में सोने-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,807 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,21,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,833 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,22,841 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,660 रुपये या 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,51,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,368 रुपये या 2.13 प्रतिशत घटकर ₹1,54,557 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ $4,009.5 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का वायदा भाव 2.38 प्रतिशत टूटकर $49.50 डॉलर प्रति औंस रहा।

विशेषज्ञों की राय

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि फेडरल रिजर्व (फेड) के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर संदेह बना रहने से हाजिर सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। उन्होंने कहा कि दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना घटकर 41 प्रतिशत रह गई है, जो पाँच नवंबर को लगभग 63 प्रतिशत थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागी बुधवार को जारी होने वाली फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के विवरण और बृहस्पतिवार को जारी होने वाली सितंबर की नौकरियों की रिपोर्ट पर बारीकी से नज़र रखेंगे। उन्होंने कहा कि जारी आंकड़ों और बैठक के विवरण से ब्याज दरों के दृष्टिकोण पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है, जिसका निकट भविष्य में सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale