Gold Silver Price Today December 09, 2025: मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को सोना और चांदी के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़कर ₹1,99,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।
दूसरी ओर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, स्थानीय दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें गिरकर ₹,30,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, जबकि चांदी की कीमतें बढ़कर ₹1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव ₹1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं चांदी का वायदा भाव गिरकर ₹1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
IBJA के अनुसार आज सोने और चांदी के दर (प्रति ग्राम/किलो)
| सोना-चांदी की शुद्धता | रेट (प्रति ग्राम/किलो) |
| सोना 24 कैरेट | ₹13,009 रुपये प्रति ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | ₹11,925 रुपये प्रति ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | ₹9,757 रुपये प्रति ग्राम |
| चांदी 999 | ₹1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम |
आपके शहर में आज के लेटेस्ट सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24K आज | 22K आज | 18K आज |
| चेन्नई | ₹1,30,910 | ₹1,20,000 | ₹1,00,000 |
| मुंबई | ₹1,30,090 | ₹1,19,250 | ₹97,570 |
| दिल्ली | ₹1,30,240 | ₹1,19,400 | ₹97,720 |
| कोलकाता | ₹1,30,090 | ₹1,19,250 | ₹97,570 |
| बैंगलोर | ₹1,30,090 | ₹1,19,250 | ₹97,570 |
| हैदराबाद | ₹1,30,090 | ₹1,19,250 | ₹97,570 |
| पुणे | ₹1,30,090 | ₹1,19,250 | ₹97,570 |
| अहमदाबाद | ₹1,30,140 | ₹1,19,300 | ₹97,620 |
आज चांदी के भाव और तेजी के कारण
चांदी का रेट एक बार फिर हरे निशान पर आ गया है और अपने पीक लेवल पर आता नजर आ रहा है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,90,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि चेन्नई में सिल्वर रेट ₹1,99,000 रुपये पर है।
चांदी की कीमतों में वृद्धि के मुख्य कारण:
- औद्योगिक मांग: चांदी का इस्तेमाल जेवरों के अलावा मोबाइल, बैटरी, और सोलर पैनल बनाने में होता है, जिससे औद्योगिक मांग काफी अधिक है।
- आपूर्ति की कमी: बाजार में जरूरत के मुकाबले उतनी चांदी उपलब्ध नहीं है।
- सुरक्षित निवेश: अमेरिका द्वारा जल्द ही ब्याज दरें कम करने की उम्मीद है। ऐसे समय में निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित निवेश (जैसे सोना और चांदी) में लगाते हैं, जिससे मांग बढ़ती है और दाम ऊपर जाते हैं।
प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव (प्रति 1 किग्रा)
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम |
| चेन्नई | ₹1,990 | ₹19,900 | ₹1,99,000 |
| मुंबई | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| दिल्ली | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| कोलकाता | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| बैंगलोर | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| हैदराबाद | ₹1,990 | ₹19,900 | ₹1,99,000 |
| केरल | ₹1,990 | ₹19,900 | ₹1,99,000 |
| पुणे | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| वडोदरा | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| अहमदाबाद | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीतियों को लेकर निवेशकों में इंतजार की भावना बनी हुई है। कॉमेक्स मार्केट में फरवरी डिलीवरी वाला सोना लगभग 4,244 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। हालांकि चांदी में हल्की गिरावट आई है और यह 58.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। बीते हफ्ते चांदी रिकॉर्ड स्तर पर 59.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई थी।
सोने-चांदी की कीमतें दिनभर ट्रेडिंग और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर बदलती रहती हैं। जैसे-जैसे बाजार में नई अपडेट आएगी, कीमतों में और बदलाव देखा जा सकता है।
