Gold Silver Price Today December 08, 2025: शादी सीजन में सोने-चांदी के भाव में गिरावट, क्या यह खरीदने का सही समय?

Gold Silver Price Today December 08, 2025: सप्ताह के पहले दिन, 8 दिसंबर 2025 को, सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शादियों के सीजन के लिए खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर कुछ हद तक राहत लेकर आई है।

Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold Silver Price Today December 08, 2025: सप्ताह के पहले दिन, 8 दिसंबर 2025 को, सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शादियों के सीजन के लिए खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर कुछ हद तक राहत लेकर आई है। आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव मामूली गिरावट के बाद ₹1,30,140 प्रति दस ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,19,290 प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव ₹97,600 प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, खरीदारों को राहत

सोमवार 8 दिसंबर को सर्राफा बाजारों में मामूली हलचल रही। 24 कैरेट सोना, जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है, ₹10 सस्ता होकर अब ₹1,30,290 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, भारतीय परिवारों में सबसे लोकप्रिय 22 कैरेट सोना भी ₹10 फिसलकर ₹1,19,440 प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोना भी ₹10 की गिरावट के साथ ₹97,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना22 कैरट सोना18 कैरट सोना
दिल्ली₹13,057₹11,970₹9,797
चेन्नई₹13,135₹12,040₹10,040
मुंबई₹13,042₹11,955₹9,782
कोलकाता₹13,042₹11,955₹9,782
बैंगलोर₹13,042₹11,955₹9,782
हैदराबाद₹13,042₹11,955₹9,782
पुणे₹13,042₹11,955₹9,782

(नोट: ऊपर दी गई कीमतें 10 ग्राम सोने के लिए हजार रुपये में हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली में 24K का भाव ₹13,057 नहीं, बल्कि ₹1,30,570 है।)

चांदी के भाव में भी आई गिरावट

आज चांदी की कीमतों में भी मामूली गिरावट रिकॉर्ड हुई है, जो ₹100 की है। आज सिल्वर रेट कम होकर ₹1,89,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया।

भारत के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव (प्रति 1 किग्रा)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
दिल्ली₹1,890₹18,900₹1,89,000
चेन्नई₹1,980₹19,800₹1,98,000
मुंबई₹1,890₹18,900₹1,89,000
कोलकाता₹1,890₹18,900₹1,89,000
बैंगलोर₹1,890₹18,900₹1,89,000
हैदराबाद₹1,980₹19,800₹1,98,000
केरल₹1,980₹19,800₹1,98,000

खरीदारी का अच्छा मौका? फेड रेट कट की उम्मीद

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी देखी गई है, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें लगभग 60% चढ़ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2026 में सोने की कीमत 5% से 16% तक और चढ़ सकती है।

सोने की कीमतों पर सबसे बड़ा असर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की 9-10 दिसंबर को होने वाली मीटिंग का पड़ सकता है। निवेशक ब्याज दर में कटौती (रेट कट) की उम्मीद कर रहे हैं। अगर फेड रेट कट करता है, तो बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं, और निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं, जिससे कीमतों में और तेजी आ सकती है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज होने के कारण विशेषज्ञ इसे खरीदारी के लिए एक अच्छा मौका मान रहे हैं।

सोने-चांदी के दाम बढ़ने के अन्य कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट घटाना और डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना भी हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale