Gold Silver Price Today December 05, 2025: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

Gold Silver Price Today December 05, 2025: आज, शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम घटकर ₹1,27,845 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)
Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)

Gold Silver Price Today December 05, 2025: आज, शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम घटकर ₹1,27,845 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर ₹1,76,625 रुपये प्रति किलो हो गई है।

बाजार सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का दाम ₹600 गिरकर ₹1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। चांदी भी टूटकर ₹1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) रह गई थी।

IBJA के अनुसार आज के सोने-चांदी के भाव

सोने-चांदी की शुद्धता के आधार पर IBJA के मुताबिक आज के ताजा रेट्स इस प्रकार हैं:

सोना-चांदी की शुद्धतारेट (प्रति 10 ग्राम/किलोग्राम)
सोना 24 कैरेट₹1,27,845 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,17,106 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹95,884 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,76,625 प्रति किलोग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर ₹1,29,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। भारत के कुछ प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरट सोना आज (₹)22 कैरट सोना आज (₹)18 कैरट सोना आज (₹)
लखनऊ12,98011,8999,738
जयपुर12,98011,8999,738
दिल्ली12,98011,8999,738
पटना12,97011,8899,728
मुंबई12,96511,8849,723
अहमदाबाद12,97011,8899,728
पुणे12,96511,8849,723
कोलकाता12,96511,8849,723
मेरठ12,98011,8999,738
लुधियाना12,98011,8999,738

चांदी की कीमतें (प्रति किलोग्राम)

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। आज चांदी ₹1,90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

शहर1 किग्रा (₹)100 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)
लखनऊ1,90,90019,0901,909
जयपुर1,90,90019,0901,909
दिल्ली1,90,90019,0901,909
पटना1,90,90019,0901,909
मुंबई1,90,90019,0901,909
अहमदाबाद1,90,90019,0901,909
पुणे1,90,90019,0901,909
कोलकाता1,90,90019,0901,909
मेरठ1,90,90019,0901,909
लुधियाना1,90,90019,0901,909

वैश्विक बाजार और भविष्य के संकेत

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना गिरावट के साथ $4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। चांदी भी टूटकर $57.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ₹1,30,374 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बाजार में यह गिरावट अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने के कारण आई है। ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई, जो साल 2023 के बाद का सबसे खराब डेटा है। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती के अनुमान बढ़ गए हैं। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है, तो बॉन्ड कम आकर्षक हो जाएंगे, जिससे निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट में निवेश बढ़ा सकते हैं, और कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने वाली है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale