Gold Silver Price Today December 01, 2025: दिसंबर के पहले दिन गोल्ड-सिल्वर ने छुआ नया शिखर, जानिए 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट।

Gold Silver Price Today December 01, 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशनद्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)
Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)

Gold Silver Price Today December 01, 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी के दाम भी तेजी के साथ बढ़ते हुए 1,64,359 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। यहां सोना 700 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,71,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी में मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का भाव बढ़कर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 1,63,650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

IBJA द्वारा जारी सोने-चांदी के ताजा रेट्स

सोना-चांदी की शुद्धतारेट
सोना 24 कैरेट₹1,26,591 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,15,957 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹94,943 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,64,359 प्रति किलोग्राम

देशभर के प्रमुख शहरों में आज के सोने का भाव

शहर24K आज (₹)22K आज (₹)18K आज (₹)
चेन्नई13,16712,07010,065
मुंबई13,04811,9609,786
दिल्ली13,06311,9759,801
कोलकाता13,04811,9609,786
बैंगलोर13,04811,9609,786
हैदराबाद13,04811,9609,786
केरल13,04811,9609,786
पुणे13,04811,9609,786
वडोदरा13,05311,9659,791
अहमदाबाद13,05311,9659,791

चांदी की कीमतें भी उछलीं

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण पिछले कारोबारी दिन (शुक्रवार) को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹700 उछलकर ₹1,30,160 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

चांदी में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही, और इसकी कीमत ₹3,000 बढ़कर ₹1,71,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। बीते सोमवार (24 नवंबर) से चार सत्रों में चांदी में कुल ₹16,200 की बढ़ोतरी हुई है।

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 Kg (₹)
चेन्नई1,96019,6001,96,000
मुंबई1,88018,8001,88,000
दिल्ली1,88018,8001,88,000
कोलकाता1,88018,8001,88,000
बैंगलोर1,88018,8001,88,000
हैदराबाद1,96019,6001,96,000
केरल1,96019,6001,96,000
पुणे1,88018,8001,88,000
वडोदरा1,88018,8001,88,000
अहमदाबाद1,88018,8001,88,000

पिछला कारोबारी दिन कैसा रहा था?

बीते कारोबारी दिन भी सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वहीं चांदी लगातार चौथे दिन मजबूत रही और 3,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,71,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

अगर पिछले सप्ताह की तुलना की जाए तो केवल चार दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 16,200 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हाजिर सोना 0.30% की बढ़त के साथ 4,169.88 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.77% बढ़कर 53.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यह लगातार पांचवां दिन है जब चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

वायदा बाजार की स्थिति

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा में 596 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 669 रुपये की तेजी के साथ 1,28,336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

चांदी वायदा में भी मजबूती रही। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,183 रुपये बढ़कर 1,63,650 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

सोना और चांदी क्यों बढ़ रहा है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतें तेजी पर हैं। आने वाले सप्ताह में भी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale