Gold And Silver Price Today November 7, 2025: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,20,670 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी का रेट बढ़कर ₹1,48,242 प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़कर ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹1,53,300 प्रति किलोग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1,20,522 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,47,424 प्रति किलोग्राम पर पहुंची।
दिल्ली सर्राफा बाजार में बड़ी उछाल
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत दो दिनों की गिरावट के बाद ₹600 बढ़कर ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमतें भी ₹1,800 बढ़कर ₹1,53,300 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं।
पिछला दिन (गुरुवार) को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना ₹1,24,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
IBJA द्वारा जारी आज का सोने-चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)
| सोने-चांदी की शुद्धता | सुबह के रेट |
| सोना 24 कैरेट | ₹1,20,670 |
| सोना 23 कैरेट | ₹1,20,187 |
| सोना 22 कैरेट | ₹11,0534 |
| चांदी 999 | ₹1,48,242 |
7 नवंबर 2025 को भारत के बड़े शहरों में सोने की कीमतें (प्रति ग्राम)
| शहर | 24K आज (₹) | 22K आज (₹) | 18K आज (₹) |
| चेन्नई | ₹12,295 | ₹11,270 | ₹9,400 |
| मुंबई | ₹12,202 | ₹11,185 | ₹9,152 |
| दिल्ली | ₹12,217 | ₹11,203 | ₹9,167 |
| कोलकाता | ₹12,202 | ₹11,188 | ₹9,152 |
| बेंगलुरु | ₹12,202 | ₹11,188 | ₹9,152 |
| हैदराबाद | ₹12,202 | ₹11,188 | ₹9,152 |
| केरल | ₹12,202 | ₹11,188 | ₹9,152 |
| पुणे | ₹12,202 | ₹11,185 | ₹9,152 |
| अहमदाबाद | ₹12,207 | ₹11,193 | ₹9,157 |
7 नवंबर 2025 को भारत के बड़े शहरों में चांदी की कीमतें (प्रति ग्राम)
| शहर | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किलो (₹) |
| चेन्नई | ₹1,650 | ₹16,500 | ₹1,65,000 |
| मुंबई | ₹1,525 | ₹15,250 | ₹1,52,500 |
| दिल्ली | ₹1,525 | ₹15,250 | ₹1,52,500 |
| कोलकाता | ₹1,525 | ₹15,250 | ₹1,52,500 |
| बेंगलुरु | ₹1,525 | ₹15,250 | ₹1,52,500 |
| हैदराबाद | ₹1,650 | ₹16,500 | ₹16,50,000 |
| केरल | ₹1,650 | ₹16,500 | ₹16,50,000 |
| पुणे | ₹1,525 | ₹15,250 | ₹1,52,500 |
| अहमदाबाद | ₹1,525 | ₹15,250 | ₹1,52,500 |
नोट: दक्षिण भारत के राज्यों (चेन्नई, हैदराबाद, केरल) में चांदी का भाव उत्तर भारत की तुलना में आज करीब ₹12,000 प्रति किलोग्राम ज्यादा है।
पिछले दिन की तुलना
दिल्ली में सोना 600 रुपये बढ़कर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। 23 कैरेट सोना भी 600 रुपये बढ़कर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। बुधवार को गुरु नानक जयंती पर सर्राफा बाजार बंद था।
चांदी में भी तेजी रही, दिल्ली और मुंबई में 2,100 रुपये तक बढ़ोतरी हुई। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।
बढ़ोतरी के कारण
सुरक्षित निवेश की मांग, अमेरिकी डॉलर में गिरावट और वैश्विक आर्थिक संकेतों ने सोना और चांदी की कीमतों को बढ़ाया। अमेरिकी शटडाउन और फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों ने भी बाजार पर असर डाला।
विशेषज्ञों की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, लंबा शटडाउन वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर रहा है, जिससे कीमती धातुओं को फायदा मिल रहा है। एलकेपी सिक्योरिटीज़ के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर उपजा आशावाद सोने की तेजी को सीमित कर सकता है। बाजार प्रतिभागी अमेरिकी पीएमआई आंकड़ों पर नजर बनाए रखेंगे।
