Gold And Silver Price Today, 12 February 2026: रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानें आज के ताजा भाव

Gold And Silver Price Today, 12 February 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से सराफा बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold And Silver Price Today, 12 February 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए हलचल भरा है। पिछले कुछ दिनों से सराफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 11 फरवरी को जहां कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, वहीं आज यानी 12 फरवरी को बाजार में गिरावट दर्ज की गई है।

कल के रिकॉर्ड तोड़ उछाल के बाद आज ब्रेक बीता बुधवार बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 5,100 डॉलर और चांदी 85 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई थी। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तो चांदी एक ही दिन में 15,400 रुपये बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। सोना भी करीब 3,202 रुपये की छलांग लगाकर 1.59 लाख रुपये के पास पहुंच गया था।

हालांकि, आज सुबह बाजार खुलते ही रुख बदल गया और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आने से भारतीय बाजार में कल की तेजी पर ब्रेक लग गया है। विशेषज्ञ इसे ‘प्रॉफिट बुकिंग’ मान रहे हैं, जहां निवेशक ऊंचे दामों पर अपना मुनाफा वसूल रहे हैं।

भारत में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

आज सराफा बाजार में सोने की अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरट गोल्ड: ₹1,58,660 (कल यह ₹1,58,930 था)
  • 22 कैरट गोल्ड: ₹1,45,450 (कल यह ₹1,45,700 था)
  • 18 कैरट गोल्ड: ₹1,09,040 (कल यह ₹1,19,240 था)

भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम (1 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना आज22 कैरट सोना आज18 कैरट सोना आज
लखनऊ₹15,855₹14,535₹11,895
जयपुर₹15,855₹14,535₹11,895
दिल्ली₹15,855₹14,535₹11,895
पटना₹15,845₹14,525₹11,885
मुंबई₹15,840₹14,520₹11,880
अहमदाबाद₹15,845₹14,525₹11,885
पुणे₹15,840₹14,520₹11,880
कोलकाता₹15,840₹14,520₹11,880
मेरठ₹15,855₹14,535₹11,895
लुधियाना₹15,855₹14,535₹11,895

भारत में आज चांदी के दाम

चांदी की कीमतों में भी कल के मुकाबले नरमी देखी गई है। आज भारत में चांदी की कीमत ₹295 प्रति ग्राम और ₹2,95,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना सहित लगभग सभी मुख्य शहरों में चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।

भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,950₹29,500₹2,95,000

उतार-चढ़ाव की क्या है वजह?

बाजार में इस रोलर-कोस्टर राइड के पीछे मुख्य कारण दुनिया भर में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर की कमजोरी है। जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मानकर उसमें पैसा लगाते हैं, जिससे दाम बढ़ते हैं। वहीं, जब कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं, तो लोग अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा कमाना शुरू करते हैं, जिससे आज जैसी गिरावट देखने को मिलती है।

खरीदारों के लिए सलाह

जानकारों का मानना है कि इस महीने बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदना चाहते हैं, तो गिरावट वाले दिनों का इंतजार करना समझदारी होगी। वहीं, लंबी अवधि के निवेश के लिए बाजार अब भी सकारात्मक नजर आ रहा है क्योंकि विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल के अंत तक कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale