Gold And Silver Price Today, 06 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव, दोनों धातुओं में गिरावट

Gold And Silver Price Today, 06 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलो और सोने ने 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold And Silver Price Today, 06 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलो और सोने ने 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। बजट के बाद भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति के चलते कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी, लेकिन 5 फरवरी को फिर से गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। आज एक बार फिर बाजार की नजरें सोने-चांदी की चाल पर टिकी हुई हैं।

शादी-ब्याह के सीजन के बीच कीमतों में इस उतार-चढ़ाव ने न सिर्फ निवेशकों, बल्कि आम खरीदारों को भी असमंजस में डाल दिया है।

आज सोने के भाव

शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ खुले। हालांकि शुरुआती कुछ मिनटों में बाजार में थोड़ी मजबूती देखने को मिली। चांदी जो करीब 15 हजार रुपये की गिरावट के साथ खुली थी, उसकी गिरावट घटकर लगभग 8 हजार रुपये रह गई। वहीं सोने में भी गिरावट सिमटकर करीब 1,300 रुपये तक आ गई।

  • 24 कैरेट सोना: ₹15,250 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹13,980 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹11,441 प्रति ग्राम

बड़े शहरों में आज सोने के दाम (प्रति ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/1 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/1 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/1 ग्राम)
लखनऊ₹15,250₹13,980₹11,441
जयपुर₹15,250₹13,980₹11,441
दिल्ली₹15,250₹13,980₹11,441
पटना₹15,240₹13,970₹11,431
मुंबई₹15,235₹13,965₹11,426
अहमदाबाद₹15,240₹13,970₹11,431
पुणे₹15,235₹13,965₹11,426
कोलकाता₹15,235₹13,965₹11,426
मेरठ₹15,250₹13,980₹11,441
लुधियाना₹15,250₹13,980₹11,441

आज चांदी के भाव

आज भारत में चांदी की कीमत ₹275 प्रति ग्राम और ₹2,75,000 प्रति किलो रही। भारत में चांदी का उपयोग आभूषणों और घरेलू जरूरतों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह सोने की तुलना में सस्ती धातु मानी जाती है और पायल, अंगूठी जैसे गहनों में इसका खूब इस्तेमाल होता है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

कीमती धातुओं में आई इस बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। डॉलर इंडेक्स दो हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों घटती हैं।

इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने के संकेतों ने भी सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक को कम किया है। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 2.5 प्रतिशत गिरकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 14.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 74.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale