Bank Holidays October 2025: त्योहारी सीजन अक्टूबर में आपके शहर में कब खुले और बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2025: RBI के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर 2025 में कुल 21 छुट्टियाँ हैं। इन दिनों में अलग-अलग शहरों में बैंक बंद होंगे, जिससे ग्राहकों को लेन-देन में परेशानी हो सकती है। इसलिए, ग्राहकों को पहले से छुट्टियों की लिस्ट देखकर बैंक जाने की योजना बनानी चाहिए।

Bank Holidays in October 2025 List
Bank Holidays in October 2025 List

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर 2025 में कई जगह बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह प्रमुख त्योहार हैं, जैसे करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और कुछ अन्य धार्मिक या क्षेत्रीय उत्सव। इसके अलावा, हर महीने की दूसरी और चौथी शनिवार और सभी रविवार को बैंक हमेशा बंद रहते हैं।

भारत में बैंक की छुट्टियाँ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) तय करता है। ये छुट्टियाँ कुछ कानूनों और राष्ट्रीय या राज्य के खास त्योहारों के हिसाब से होती हैं।

RBI के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर 2025 में कुल 21 छुट्टियाँ हैं। इन दिनों में अलग-अलग शहरों में बैंक बंद होंगे, जिससे ग्राहकों को लेन-देन में परेशानी हो सकती है। इसलिए, ग्राहकों को पहले से छुट्टियों की लिस्ट देखकर बैंक जाने की योजना बनानी चाहिए।

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर 2025 की बैंक छुट्टियाँ

तारीखशहर/क्षेत्रछुट्टी का कारण
1 अक्टूबरअगर्तला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरमदुर्गा पूजा, नवरात्रि का नौवाँ दिन (महानवमी), दशहरा, आयुध पूजा, विजयदशमी
2 अक्टूबरपूरे भारतमहात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा (दसैन), श्री श्री शंकरदेव जन्मोत्सव
3 अक्टूबरगंगटोकदुर्गा पूजा और दसैन
4 अक्टूबरगंगटोकदुर्गा पूजा और दसैन
5 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
6 अक्टूबरअगर्तला, कोलकातालक्ष्मी पूजा
7 अक्टूबरबेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमलामहर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा
10 अक्टूबरशिमलाकरवा चौथ
11 अक्टूबरपूरे भारतदूसरी शनिवार वीकली ऑफ
12 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
18 अक्टूबरगुवाहाटीकाटी बिहू
19 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
20 अक्टूबरअगर्तला, अहमदाबाद, ऐजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ादिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा
21 अक्टूबरबेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगरदिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, गोवर्धन पूजा
22 अक्टूबरअहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमलादिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत न्यू ईयर, गोवर्धन पूजा, बालिप्रदिपादमी, लक्ष्मी पूजन
23 अक्टूबरअहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमलाभाई बीज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजन, भ्रातृ द्वितीया, निंगोल चक्कौबा
25 अक्टूबरपूरे भारतचौथी शनिवार वीकली ऑफ
26 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
27 अक्टूबरकोलकाता, पटना, रांचीछठ पूजा
28 अक्टूबरपटना, रांचीछठ पूजा
31 अक्टूबरअहमदाबादसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2028 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानें पूरी डिटेल

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale