केरल: बस में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; महिला पर FIR दर्ज

Kerala: दीपक एक टेक्सटाइल फर्म में काम करते थे। शुक्रवार को वह काम के सिलसिले में एक ट्रांसपोर्ट बस से कन्नूर जा रहे थे। इसी बस में सफर कर रही शिमजिथा मुस्तफा ने कथित रूप से उनका वीडियो रिकॉर्ड किया और उस पर बस यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

Viral Bus Harassment Video in Kerala Leads to Man’s Suicide, FIR Filed Against Woman
Viral Bus Harassment Video in Kerala Leads to Man’s Suicide, FIR Filed Against Woman

केरल में एक 42 वर्षीय शख्स ने आत्महत्या कर ली है। एक महिला ने दीपक यू नाम के इस शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दीपक ने अपनी जान दे दी। दीपक के परिचितों का कहना है कि जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो देखा, वह मानसिक रूप से टूट गए और बाद में आत्महत्या कर ली। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस ने वडाकरा की रहने वाली 35 वर्षीय शिमजिथा मुस्तफा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

दीपक एक टेक्सटाइल फर्म में काम करते थे। शुक्रवार को वह काम के सिलसिले में एक ट्रांसपोर्ट बस से कन्नूर जा रहे थे। इसी बस में सफर कर रही शिमजिथा मुस्तफा ने कथित रूप से उनका वीडियो रिकॉर्ड किया और उस पर बस यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद मुस्तफा ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और दीपक के सोशल मीडिया अकाउंट्स तक भी पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद दीपक मानसिक रूप से आहत हो गए और रविवार, 18 जनवरी को पुथियारा के रहने वाले दीपक ने गोविंदपुरम स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की घटना के बाद दीपक के परिवार ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि एकतरफा वीडियो के जरिए उस पर लगाए गए आरोपों ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया था, लेकिन परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

उधर, केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। फिलहाल पुलिस इस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों, वीडियो की परिस्थितियों और सोशल मीडिया पर इसके प्रसार की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale