सामंथा रुथ प्रभु ने की दूसरी शादी: निर्देशक राज निदिमोरू संग गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें साझा कर लगाई खबरों पर मुहर

Actress Samantha Marries Raj Nidimoru: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया। आज, 1 दिसंबर की सुबह से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सामंथा ने फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरू से गुपचुप शादी रचा ली है।

Samantha Ruth Prabhu Ties the Knot for the Second Time: Secretly Marries Director Raj Nidimoru
Samantha Ruth Prabhu Ties the Knot for the Second Time: Secretly Marries Director Raj Nidimoru

Actress Samantha Marries Raj Nidimoru: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया। आज, 1 दिसंबर की सुबह से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सामंथा ने फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरू से गुपचुप शादी रचा ली है। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। सामंथा रुथ प्रभु ने मंदिर में गुपचुप शादी रचाने के बाद पति राज संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। शादी की तस्वीरों में सामंथा और राज बेहद खुश दिख रहे हैं, और इधर, एक्ट्रेस के फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

कौन हैं सामंथा रुथ प्रभु के पति राज निदिमोरू?

जो लोग राज निदिमोरू के बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि वह एक जाने-माने फिल्म डायरेक्टर हैं और वह प्रसिद्ध फिल्म मेकिंग टीम राज एंड डीके के सदस्य हैं। उन्हें ‘सिनेमा बंदी’, ‘शोर इन द सिटी’, ‘अनपॉज्ड’, ‘द फैमिली मैन’ और ‘सिटाडेल : हनी बनी’ जैसी सफल फिल्मों और सीरीज के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनकी पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ रिलीज़ हुई है, जो इस वक्त ओटीटी पर राज कर रही है। इस सीरीज के दूसरे सीजन में खुद उनकी पत्नी सामंथा रुथ प्रभु ने भी काम किया था।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में जन्में राज ने यूएस से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन बाद में उनका तकनीकी करियर उन्हें फिल्म मेकिंग के रास्ते पर ले आया। उन्होंने साल 2009 में अपनी डेब्यू फिल्म ’99’ बनाई और आज उनकी फिल्में और सीरीज थिएटर तथा ओटीटी पर धूम मचा रही हैं।

कब और कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

राज निदिमोरू ने पहले साल 2015 में श्यामली डे से शादी की थी और साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। दूसरी ओर, सामंथा की शादी साल 2017 में टॉलीवुड स्टार नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन साल 2021 में दोनों आम सहमति से अलग हो गए थे। गौरतलब है कि नागा ने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को अपनी दुल्हन बनाया था और अब सामंथा रुथ प्रभु ने भी दूसरी बार अपना घर बसा लिया है।

राज और सामंथा की प्रेम कहानी साल 2021 में शुरू हुई, जब ‘द फैमिली मैन 2’ रिलीज़ हुई थी और इसी सीरीज की शूटिंग के दौरान सामंथा की मुलाकात राज से हुई थी। ‘द फैमिली मैन 2’ के रिलीज वाले साल 2021 में ही सामंथा का नागा से तलाक भी हुआ था। इसके बाद, राज और सामंथा ने सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ (2024) के लिए साथ में काम किया। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आए और लगभग चार साल की रिलेशनशिप के बाद आज उन्होंने शादी रचा ली है। अब फैंस और सेलेब्स दोनों को खूब बधाइयाँ दे रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale