इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित Hayli Gubbi ज्वालामुखी में 23 नवंबर को हुए विस्फोट से उत्पन्न हुआ राख का गुबार अब पूर्व की ओर फैलते हुए अरब सागर और भारतीय उपमहाद्वीप तक पहुँच चुका है। इस गंभीर स्थिति के कारण भारतीय उड़ानों पर असर पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए, भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है।
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि वे इस स्थिति पर बेहद करीबी नज़र बनाए हुए हैं और अपने ऑपरेटिंग क्रू के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि फिलहाल उनकी उड़ानों पर कोई बड़ा असर नहीं है, लेकिन यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया की ग्राउंड टीमें नेटवर्क पर यात्रियों को लगातार सहायता और अपडेट देती रहेंगी।
#ImportantAdvisory
— Air India (@airindia) November 25, 2025
The following Air India flights have been cancelled as we carry out precautionary checks on those aircraft which had flown over certain geographical locations after the Hayli Gubbi volcanic eruption.
Our ground teams across the network are keeping passengers…
इंडिगो (IndiGo) ने भी यात्रियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि राख के बादल पश्चिमी भारत की ओर बढ़ने की रिपोर्ट है, लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इंडिगो की टीमें अंतर्राष्ट्रीय एविएशन बॉडीज़ के साथ मिलकर स्थिति पर नज़र रख रही हैं और वे सभी आवश्यक सावधानियों के साथ सुरक्षित और भरोसेमंद संचालन के लिए तैयार हैं। इंडिगो ने किसी भी असुविधा को कम करने के लिए लगातार अपडेट देते रहने का वादा किया है।
Following the recent eruption of the #HayliGubbi volcano in #Ethiopia, ash clouds are reported to be drifting towards parts of western India. We understand that such news may cause concern, and we want to reassure you that your safety remains our highest priority.
— IndiGo (@IndiGo6E) November 24, 2025
Our teams are…
कई उड़ानें रद्द, DGCA ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच, Akasa Air ने 24 और 25 नवंबर के लिए जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी की उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं, KLM Royal Dutch Airlines ने अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली और दिल्ली-एम्स्टर्डम की उड़ानें भी रद्द कर दी हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, एविएशन रेगुलेटर DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने भी एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स को ज्वालामुखी की एक्टिविटी से निकलने वाली राख के गुबार की वजह से होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
फिलहाल एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ही एयरलाइंस ने कहा है कि उनकी उड़ानों पर कोई बड़ा असर नहीं है। हालांकि, एयरलाइंस ने संकेत दिया है कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो रूट बदलने, उड़ानों में देरी या होल्डिंग पैटर्न अपनाया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर सपोर्ट से लगातार अपडेट लेते रहें।
