अजमेर में कलयुगी मां ने 3 साल की बेटी को झील में फेंककर की हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

गहन पूछताछ में महिला की पहचान अंजलि उर्फ प्रिया सिंह (निवासी बनारस, यूपी) के रूप में हुई, जिसने जुर्म कबूल लिया। वारदात के बाद उसने अपने प्रेमी अकलेश गुप्ता को बुलाया था। बच्ची का शव झील से बरामद कर लिया गया।

Ajmer: Mother Kills 3-Year-Old Daughter by Throwing Her into a Lake, Arrested with Her Lover
Ajmer: Mother Kills 3-Year-Old Daughter by Throwing Her into a Lake, Arrested with Her Lover

अजमेर: राजस्थान के अजमेर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। क्रिश्चनगंज पुलिस ने एक ऐसी मां को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी को आनासागर झील में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और बेटी से छुटकारा पाना चाहती थी।

सीओ रूद्र शर्मा के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस ने बजरंगगढ़ चौराहे के पास एक महिला और पुरुष को संदिग्ध हालात में रोका। पूछताछ में महिला ने गुमराह करते हुए बेटी के लापता होने की कहानी सुनाई। लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर खुलासा हुआ कि रात डेढ़ बजे के बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर पुरानी आनासागर चौपाटी पहुंची और बच्ची के सोने पर उसे झील में धक्का दे दिया।

Ajmer: Mother Kills 3-Year-Old Daughter by Throwing Her into a Lake, Arrested with Her Lover

गहन पूछताछ में महिला की पहचान अंजलि उर्फ प्रिया सिंह (निवासी बनारस, यूपी) के रूप में हुई, जिसने जुर्म कबूल लिया। वारदात के बाद उसने अपने प्रेमी अकलेश गुप्ता को बुलाया था। बच्ची का शव झील से बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अंजलि ने अपने पति को छोड़ दिया था और प्रेमी संग अजमेर के दातानगर में रह रही थी। वहीं, बनारस में अंजलि के पति ने पहले ही पत्नी और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale